फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की जगह मौत का कारण लिख रहे बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कई व्यापारियों ने कोरोना काल में मृत व्यापारियों के परिजनों को दस लाख रुपया मुआवजा दिलाने की मांग की है। आरोप लगाया कि इस दौरान कोरेाना से मृत व्यापारियों के प्रमाण पत्र में मौत का कारण सिर्फ बीमारी लिखा जा रहा है जिससे कोरोना मृतक का शासन के आदेश का लाभ नहीं मिल रहा है। यह भी कहा कि यह जानबूझकर किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम रामप्रकाश को सौंपा। जिसमें कहा कि प्रदेश में लगातार दवाओं, बेड व आक्सीजन की कमी से कई व्यापारियों व उनके परिजनों की मौत हुई है। मृत व्यापारियों व उनके परिजनों को प्रमाणपत्र में मौत का कारण सिर्फ बीमारी लिखा जा रहा है। कोरेाना से मौत का कारण जानबूझकर नहीं लिख रहे है कि कहीं सरकार को मुआवजा न देना पडे़। इस मौके पर कृष्णकंात गुप्ता, सीताराम, शंकर सोनी, शिवकुमार, केदार, कल्लूराम, मुकुुंदी, मातादीन यादव, सतीश साहू व कल्लू राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें