फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या : श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Sat, 17 Jan 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। माघ माह की कृष्ण पक्ष की मौनी अमावस्या को लेकर धर्मनगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। पर्व से एक दिन पहले ही शनिवार शाम को बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंच गए हैं और पवित्र मंदाकिनी नदी में स्नान कर रहे हैं। इस बार प्रयागराज के संगम तट पर चल रहे माघ मेले का भी प्रभाव देखा जा रहा है, जिसके चलते श्रद्धालु चित्रकूट में स्नान के उपरांत प्रयागराज की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। प्रशासन ने महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बरगढ़ कस्बे में पार्किंग और ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था की है। करीब दो लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन


प्रयागराज मेला का असर भी देखा जा रहा
चित्रकूट। प्रयागराज में चल रहे मेला का असर भी यहां पर देखा जा रहा है। धर्मनगरी में दूर-दूर से श्रद्धालु टूरिस्ट बसों से आए हैं। श्रद्धालुओं में प्रयागराज में चल रहे मेला के प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है। गुजरात के अहमदाबाद शहर के श्रद्धालु रमन गोसाई ने बताया कि प्रयागराज में मौनी अमावस्या में गंगा में स्नान करेंगे। रास्ते में पड़ने वाले तीर्थ स्थानों में भी दर्शन कर रहे हैं। (संवाद)



-इनसेट



रेलवे विभाग के कई अधिकारी डटे

चित्रकूट। रेलवे विभाग ने भी मौनी अमावस्या में आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए कई इंतजाम किए हैं। विभाग के कई बड़े अधिकारी चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन में पड़ाव भी डाल दिया है। अपर मंडल प्रबंधक पीपी शर्मा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नीरज भटनागर, आरपीएफ के विवेकानंद नारायण,एसीएम अनिल श्रीवास्तव हैं। यह रेलवे स्टेशन में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था देख रहे हैं। आरपीएफ प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि सीआरपीएफ के 49, जीआरपी के 57 जवान रेलवे स्टेशन में तैनात किए गए है। सुरक्षा को देखते हुए कुल 47 कमरे भी लगाए गए हैं। कुछ कैमरे नई तकनीक के लगाए गए हैं। 6 मेला स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। (संवाद)
विज्ञापन




पितरों को जल तर्पण करें दान
चित्रकूट। माघ माह की कृष्ण माघी अमावस्या 18 जनवरी को है। यह अमावस्या इस साल की सबसे पवित्र अमावस्या है। इस अमावस्या में अपने पितरों को जल तर्पण करने के साथ ही दान करना चाहिए। बताया कि मौन रखकर श्रद्धा के साथ ही नदी में स्नान करना चाहिए। बताया अमावस्या पर्व का मुहूर्त 5 बजकर 14 मिनट से 19 जनवरी को सुबह 7 बजकर 14 तक रहेंगा।उदया तिथि रविवार को पड़ रही है। इस लिए रविवार के दिन ही शुभ मूर्हत रविवार को है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें