फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मऊ तहसील फिर प्रदेश में पहले पायदान पर

Fri, 09 Jan 2026 10:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रशासनिक दक्षता और जवाबदेही के क्षेत्र में मऊ तहसील ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। दिसंबर माह में एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में मऊ तहसील ने प्रदेश की सभी 350 तहसीलों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। मऊ तहसील ने यह मुकाम लगातार दूसरी बार हासिल किया है।
विज्ञापन

मऊ तहसील के इस शानदार प्रदर्शन का सकारात्मक असर पूरे जनपद चित्रकूट की समग्र रैंकिंग पर भी देखा गया है। प्रदेश के 75 जनपदों में चित्रकूट ने 17वां स्थान प्राप्त किया है। जहां मऊ तहसील ने शीर्ष स्थान साझा किया, वहीं मानिकपुर और राजापुर तहसीलों ने भी इस माह प्रथम स्थान पर अपनी जगह बनाई। हालांकि, कर्वी तहसील को इस सूची में 215वां स्थान मिला।
मऊ तहसील की इस अभूतपूर्व सफलता के पीछे एसडीएम राम ऋषि रमन की कुशल कार्यशैली और शिकायतों के प्रति उनकी सतत निगरानी का महत्वपूर्ण योगदान है। एसडीएम रमन मुख्यमंत्री पोर्टल या आईजीआरएस पर दर्ज होने वाली प्रत्येक शिकायत को अत्यंत गंभीरता से लेते हैं और स्वयं उसकी मॉनिटरिंग करते हैं। शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद, वे संबंधित टीम के साथ मौके पर पहुंचकर त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हैं। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के मार्गदर्शन और सक्रिय सहयोग से जिले में शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें