फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रेजरी से बैंक खाते में भेजी रकम का रजिस्टर से मिलान

Thu, 13 Nov 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोषागार में हुए पेंशन घोटाला में बृहस्पतिवार को एसआईटी ने आरोपी पेंशनरों के खाते में ट्रेजरी से भेजी गई रकम चेक की। ऑनलाइन कंप्यूटर रिकार्ड के अलावा रजिस्टर में दर्ज रकम का मिलान किया। कुछ की भेजी गई रकम में अंतर मिला। जिस पर जांच के लिए आरोपी पेंशनर के परिजनाें से दोबारा पूरे कागज मांगे गए हैं। उधर, बृहस्पतिवार को पांच ने अदालत में जमानत के लिए याचिका डाली है, हालांकि किसी को जमानत नहीं मिली है। पर तीन मामले में सुनवाई की तारीख जरूर तय की गई।
विज्ञापन

17 अक्तूबर को कोषागार में हुए 43.13 करोड़ के घोटाला की जांच जारी है। विभागीय जांच की पहली रिपोर्ट के बाद एटीओ विकास सचान व अकाउंटेट अशोक कुमार निलंबित हैं। मामले में 93 पेंशनर व चार कोषागार विभाग के अधिकारी कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज है। इसमें एक एटीओ संदीप की मृत्यु हो चुकी है। रिटायर्ड एटीओ अवधेश प्रताप सिंह पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। अब उन्हें हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे मिला है। इसमें कुल 32 आरोपी जेल जा चुके हैं। बुधवार को वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह से पूछताछ की थी। बृहस्पतिवार को एसआईटी ने पेंशनर के खाते में भेजी गई धनराशि का ऑनलाइन रिकार्ड व रजिस्टर में दर्ज रकम का ब्योरा चेक किया।
सूत्रों के अनुसार कंप्यूटर में दर्ज रकम व रजिस्टर में दर्ज रकम में चार पेंशनरों के खाते में कुछ अंतर पाया। इसके लिए विभागीय कर्मचारियों से पूछताछ की । बाद में बैंक जाकर इसका रिकार्ड भी चेक किया। एसआईटी प्रभारी अरविंद वर्मा व जांच अधिकारी अजीत पांडेय ने बताया कि कुछ रिकार्ड व रकम का मिलान कराया जा रहा है। पहले भी इसका मिलान हुआ, लेकिन कुछ शिकायत के बाद रजिस्टर व कंप्यूटर के रिकार्ड का मिलान किया है। कुछ गड़बड़ी मिली है। पूरी तफ्तीश की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा बृहस्पतिवार को अदालत में पांच आरोपियों ने जमानत की याचिका डाली है। हाईकोर्ट में किसी ने नई याचिका नहीं डाली है। अधिवक्ता श्याम सुंदर मिश्रा व आशीष तिवारी ने बताया कि तीन मामले में अदालत ने सुनवाई तय की है। जयश्री, दीपक व बलवंत की जमानत नामंजूर हो गई है। हाईकोर्ट में गिरफ्तारी से बचने के लिए स्टे लेने की एक याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

आठ दिन बाद जमा हुई धनराशि
चित्रकूट। कोषागार घोटाला मामले में रिकवरी का दौर जिस तरह पहले चला अब बिल्कुल ठंडा है। सात दिन बाद सावित्रीदेवी के खाते में दो लाख 20 हजार रुपये जमा किए गए हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि अबतक तीन करोड़ 60 लाख 74 हजार 16 रुपये की रिकवरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें