फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कंदवनियां में भीषण आग, 50 बीघा गेहूं की फसल जली

Sun, 12 Apr 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 12 सीकेटीपी-31- खेतों में लगी आग बुझाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : युवक की मौत के बाद ग्रामीणों एवं परिजन ने एटा ​शिकोहाबाद मार्ग पर लगा दिया जाम। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर । राजापुर तहसील के कंदवनियां गांव में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। लपटों में करीब 50 बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। फायर ब्रिगेड की टीम गांव तक पहुंची, लेकिन खेतों तक रास्ता न होने से मौके पर नहीं पहुंच सकी। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन




आग रविवार दोपहर करीब तीन बजे भड़की और देखते ही देखते कई किसानों की खड़ी फसल इसकी चपेट में आ गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। इस घटना से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। अवध बिहारी, राघवेंद्र, लवलेश सिंह, रामसनेही, हरवंश प्रसाद और रामबाबू की करीब दो-दो बीघा फसल जल गई। वहीं सुखदेइया, छेदीलाल, चंदन और रामचंद्र समेत कई अन्य किसानों की एक-एक बीघा फसल भी खाक हो गई।



करीब दो सौ ग्रामीणों ने हरे चारे और मिट्टी की मदद से घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गनीवा चौकी इंचार्ज अनिल गुप्ता ने बताया कि खेत तक रास्ता न होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच पाई। ऐसे में ग्रामीणों को ही आग बुझाने का मोर्चा संभालना पड़ा। करीब दो सौ ग्रामीणों ने मिलकर आग पर नियंत्रण पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें