फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: छत से गिरकर मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मऊ (चित्रकूट) । छत में सो रहा राजगिरी मिस्त्री अचानक नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मऊ थाना क्षेत्र के धवाड़ा के मजरा ढढवार निवासी अशोक कुमार निषाद (40) गुरुवार की रात्रि घर पर खाना खाने के बाद छत पर सो रहा था। अचानक वह बाथरूम करने के लिए उठा, लेकिन अंधेरा होने के चलते छत से लगभग 30 फीट नीचे गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अशोक राजगीर था। उसके पांच पुत्रियां और एक पुत्र हैं। पत्नी बिंदु देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें