फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। किसानों को नलकूपों के लिए मुफ्त बिजली देने सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने गल्लामंडी से ट्रैक्टर रैली निकाली। बड़ी संख्या में किसान कलक्ट्रेट के पास पहुंचे। कई किसानों ने ट्रैक्टर लेकर कलक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया। इस पर पुलिस से नोकझोंक हुई। किसान गेट पर ही धरने पर बैठ गए। पुलिस किसानों को समझा बुझाकर उनके ट्रैक्टर बाहर खड़े कराकर उन्हें अंदर ले गई। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह व अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी को सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामसिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली। नारेबाजी करते हुए किसान कलक्ट्रेट के पास पहुंचे। कुछ किसानों ने ट्रैक्टर लेकर कलक्ट्रेट परिसर के अंदर घुसने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर बाहर कर दिया। किसानों की समस्याओं का निराकरण न करने पर किसानों ने नाराजगी जताई। ज्ञापन में कहा कि सरकार ने किसानों को नलकूपों से सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का वादा किया था जो पूरा नहीं हुआ है। निजी नलकूपों पर मीटर लगाने के कार्य को रोका जाए। किसानों को गन्ना के भुगतान किया जाए। अन्ना समस्या का निराकरण किया जाए। एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाए। केंद्रों में उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। दो लाख आय वाले किसानों के 18 वर्ष के पुत्र व पुत्रियों को कृषि बीमा योजना से जोड़ा जाए।
यूनियन के मंडल सचिव उदयनारायण सिंह, अरुण कुमार पांडेय, जयनारायण सिंह, अर्जुन सिंह, नरेश तिवारी, शैलेंद्र सिंंह, जसवंत सिंह चौहान व मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें