फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 29 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव घर पर फांसी के फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि दहेज में भैंस व नगदी कम मिलने पर उसे मार डाला गया है। जबकि ससुरालीजनों ने इन आरोपों को गलत बताया है। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर आरोपी पति से पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, सुशीला (20) निवासी चंद्रपुरा नरैनी, बांदा का विवाह 25 मई 2015 को मुख्यालय के कसहाई रोड़ निवासी अरविंद पुत्र मुन्ना के साथ हुआ था। रविवार की सुबह घर के कमरे में उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। पति अरविंद ने पुलिस सूचना दी। अरविंद ने बताया कि घटना के समय घर के सदस्य खेत व मजदूरी करने गए थे।

अज्ञात कारणों के चलते पत्नी ने फांसी लगा ली है। सोमवार को सूचना पर मायके से आई मृतका की मां रामेश्वरी देवी पत्नी रामचंद्र ने बताया कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे। अक्सर भैंस व नगदी की मांग कर रहे थे। जिसे लेकर विवाद हो चुका है। मृतका के चाचा तुलवा की तहरीर पर आरोपी पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ के लिए आरोपी पति को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें