उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें तय हुआ कि लखनऊ में चल रहे मंडलवार धरने में चार व पांच मार्च को चित्रकूटधाम व झांसी मंडल के अनुदेशक शामिल होंगे।
मुख्यालय स्थित तुलसी पार्क में महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी ने अनुदेशकों का नवीनीकरण किए जाने की बात कही। उपाध्यक्ष शिवशंकर उपाध्याय ने कहा कि सौ छात्रों की बाध्यता समाप्त की जाए। महिला संगठन मंत्री आशा यादव ने महिला अनुदेशकों को अधिक से अधिक संख्या में धरने में चलने की बात कही।
सुमन पटेल ने कहा कि महिला अनुदेशकों को मातृत्व अवकाश प्रदान किया जाए। इस मौके पर श्रीकेशन, रमेशचंद्र कुशवाहा, रामसमुख, आशा यादव, गीता सैनी, विनय कुमार, तौहीद जहां, वंदना कौशल, रेखा त्रिपाठी, वर्षा देवी, शिवमूरत आदि रहे।