फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारों से भरे ईद के बाजार

Tue, 05 Jul 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
शहर के बाजार में सेंवई की खरीददारी करते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईद की खरीदारी करने में लोगों का उत्साह चरम पर है। हर वर्ग बाजार में अपनी पसंद का सामान खरीदता नजर आ रहा है। त्योहारी के अंतिम दौर में रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर खासी भीड़ दिख रही है। इसके अलावा मोबाइल न अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों की ओर भी लोगों का रुझान बढ़ रहा है। खानपान की वस्तुओं व सजावटी सामानों की दुकानों पर भी भीड़ नजर आ रही है। बाजार में हर तरफ उमड़ी भीड़ दुकानदारों का उत्साह बढ़ा रही है।
विज्ञापन


ईद के त्योहार को महज एक दिन शेष रह गया है। ईद की तैयारियों को लेकर सभी में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में सेंवई, कपड़ा, जूता आदि की दुकानों पर भीड़ जुट रही है। खरीदारों की सर्वाधिक भीड़ कपड़े की दुकानों पर उमड़ रही है। ईद के दिन नया कपड़ा पहनना अच्छा माना जाता है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार बाजार में ब्रांडेड साड़ियों का ज्यादा क्रेज दिख रहा है। सेंवई की भी जमकर भी खरीददारी हो रही है।

आज या कल होगी ईद
शहर काजी सरफराज ने बताया कि अभी तय नहीं हुआ है कि ईद बुधवार को होगी या गुरुवार को। इसकी सभी तैयारियां हो चुकी हैं। सुबह नमाज के बाद रोजेदार एक दूसरे को ईद की बधाई देकर पर्व मनाएंगे।
विज्ञापन


प्रशासन अलर्ट, मजिस्ट्रेट तैनात
शंातिपूर्ण ढंग से ईद संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम मोनिका रानी ने शहर के सभी मस्जिदों और अन्य क्षेत्रों की मस्जिदों के आसपास सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। खासकर शहर के उटारखाना व कजियाना मस्जिद से लेकर मुख्य मार्ग तक पुलिस बल भी तैनात रहेगा। एसपी केके चौधरी ने बताया कि सभी संवेदनशील स्थलों की पहचान कर ली गई है और पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा।

सफाई व चूने का छिड़काव
नगर पालिका ईओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि मस्जिदों के आसपास नालियाें और सड़कों की सफाई शुरू करा दी गई है। मवेशी पालकों को अपने जानवरों को खुला न छोड़ने के निर्देश जारी किए गए हैं।  

ब्लाक क्षेत्र के भौंरी गांव के मुस्लिम परिवारों को प्रधान ने ईदी दी है। मंगलवार को प्रधान आरती मिश्रा के पति मनीष मिश्रा ने आधा दर्जन साथियों के साथ गांव में बसे 257 मुस्लिम परिवार के सदस्यों को सलवार सूट, साड़ी, मिठाई, डेढ़-डेढ़ किलो सेंवई व तीन-तीन किलो शक्कर के पैकेट बांटकर ईद के एक दिन पूर्व ही पर्व की खुशी मनाने का मौका दिया।

गांव के शब्बीर, शकील, जलील, खातून बेगम, फरीदा, अफसाना आदि ने कहा कि सूखे के कारण इस बार ईद धूमधाम से नहीं मना पा रहे थे, लेकिन प्रधानपति की इस मदद से बड़ी राहत मिली है। प्रधानपति मनीष ने यह भी आश्वासन दिया है कि यदि किसी गरीब कन्या के विवाह में कोई अड़चन होगी, तो उसे भी दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर अवध नरेश, शिवनरेश, अरविंद मिश्रा, शत्रुघन, मुन्ना, मुकेश, तेरसिया व ललित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें