फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में आज बाजार बंदी

Thu, 29 Jun 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जीएसटी के नियमों के विरोध में शुक्रवार 30 जून को जिले के व्यापारी बाजार बंद रखेंगे। बंदी को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला ईकाई ने पुरानी बाजार में बैठक कर रणनीति बनाई। बैठक जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में हुई।
विज्ञापन


एक जुलाई से पूरे देश में जीएसटी(गुड्स एंड सर्विस टैक्स) लागू होने जा रहा है। लेकिन इसके नियमों का व्यापारी विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर शुक्रवार 30 जून को जिले के दुकानें बंद रहेगी। जीएसटी के नियमों में फेरबदल करने को व्यापारी प्रदर्शन भी करेंगे। इस मौके पर  राजीव अग्रवाल, सुशील कक्का, सुशील द्विवेदी, अंकित केसरवानी, राजुल गुप्ता राहुल गुप्ता, ओमप्रकाश साहू, शिवपूनज गुप्ता, उमेश कुमार, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसके अलावा भरतकूप में भी बाजार बंद को लेकर बैठक की गई।

उधर, वाणिज्यकर विभाग ने जीएसटी लागू होने से पहले ही जिला मुख्यालय सहित कस्बों में जगह-जगह शिविर लगाकर जीएसटी के लिए व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन करवा रहा है। साथ ही व्यापारियों को इसके नियमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दे रहा है।  कई व्यापारी ऊहापोह में फंसे हुए हैं। उनका कहना है कि उन्हें अभी जीएसटी के नियमों की ठीक से जानकारी नहीं है। इतना जरूर पता चला है कि जीएसटी कपड़ा व्यापारियों के हित में नहीं हैं। कपड़ा व्यापारी अशोक अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी से कपड़ा व्यवसाय को अलग रखा जाए। रमेश गुप्ता ने कहा कि जीएसटी के नियमों को लेकर भ्रम की स्थिति है। कहा गया था कि जीएसटी व्यापारियों के हित में है। लेकिन इसके नियम कुछ और ही बता रहे हैं। रवि सोनी ने बताया कि सोने चांदी का कारोबार करने वाले व्यापारी भी जीएसटी को लेकर नाराज हैं।
विज्ञापन


तुलसी ग्रामीण बैंक भी रहेगा बंद
चित्रकूट। विभिन्न मांगों को लेकर इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक आफीसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले की सभी शाखाओं में कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर बैंक गेट पर धरना देकर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें