फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि आश्रम में रोपवे के लिए जमीन करें चिह्नित : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने महर्षि वाल्मीकि आश्रम लालापुर में कराए जा रहे पर्यटन विकास के कार्यों का निरीक्षण किया। एसडीएम मानिकपुर पंकज वर्मा से कहा कि रोपवे के निर्माण के लिए जो वन विभाग की जमीन ली जानी है, उसमें देख लें कि कितनी जमीन लगेगी ताकि अन्य जगह वन विभाग को भूमि उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वाल्मीकि आश्रम में पर्यटन विकास के अंतर्गत प्रथम फेज में दो गेट निर्माण, शेड, सीढिय़ों का निर्माण, वाटर टैंक, रेलिंग, शौचालय, यात्री शेड, बेंचेज, लाइटिंग आदि का कार्य कराया गया है। डीएम ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति के सामने जो पौधा लगाए गए हैं उनको दूसरे स्थान पर लगाया जाए। पेंटिंग कराएं। मूर्ति में लाइटिंग का कार्य जो शेष है उसे पूरा करें। उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव से कहा कि असावर माता मंदिर की जो सीढि़यों का कार्य शेष है उसे फेज टू में लेकर कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें