चित्रकूट। लोकसभा चुनाव में युवा मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शहर के धनुष चौराहे से मतदाता जागरूकता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। सीडीओ अमृतपाल कौर ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। दौड़ जिला स्टेडियम में समाप्त हुई।
लोगों ने शपथ ली कि 20 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी मतदान करने के लिए अपने-अपने बूथों में अवश्य जाएंगे। अपने-अपने घर, परिवार, रिश्तेदार, पास पड़ोस में रहने वाले हर मतदाता को मत की महत्ता बताकर मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। खासकर उन युवाओं को जो पहली बार मतदाता बने हैं वह अपने इस अमूल्य मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि मैराथन में शामिल सुनील कुमार, संदीप कुमार, शिवांश शुक्ला, हरी किशन सिंह, अनुरुद्ध, गंगा, नंदनी जाटव, लवली सिंह, सोनाली, सपना और पलक को पुरस्कृत किया गया। सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी, सदर एसडीएम सौरभ यादव, आलोक सिंह, संतोष कुमार मिश्र, लव प्रकाश यादव, लालजी यादव, वाचस्पति सिंह, मइयादीन पटेल, सुरेश प्रसाद, अवधेश सिंह, रमेश सिंह, चेतन यादव, विनोद कुमार, नेमचंद्र, श्रीकेशन, शैलेंद्र कुमार,भरत सिंह भी मौजूद रहे।