फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मानिकपुर से इरादतगंज तक तीसरी रेल लाइन के लिए मैपिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- जसरा से मानिकपुर के बीच 30 किमी ट्रैक का काम पूरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। मानिकपुर से इरादतगंज के बीच बिछाई जाने वाली तीसरी रेल लाइन के लिए डीजीपीएस मशीन से मैपिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। इस परियोजना के तहत नई रेल लाइन बिछाने की तैयारी की जा रही है।
प्रयागराज-मानिकपुर के बीच 84 किमी लंबी तीसरी रेल लाइन का रेलवे निर्माण कराएगा। यह तीसरी रेल लाइन इरादतगंज-मानिकपुर से शुरू होकर जसरा, लोहगरा, शंकरगढ़ और डभौरा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से गुजरेगी। अब तक मानिकपुर से जसरा तक के पहले 30 किमी ट्रैक का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

शेष 54 किमी जसरा वाया मानिकपुर के बीच में फाउंडेशन और सिग्नल के कार्य कराए जा रहे हैं। मानिकपुर-इरादतगंज तक तीसरी लाइन बिछाने जमीन की नॉपजोख की जा रही है। फीते से जमीन नापजोख में गड़बड़ी की संभावनाएं रहती हैं। ऐसे में अब रेलवे डीजीपीएस मशीन इस नई रेल लाइन के लिए मैपिंग की जाएगी। यह तकनीक भू-भाग का सटीक डिजिटल डेटा एकत्र करने में सहायक होती है।
विज्ञापन


क्या है डीजीपीएस तकनीक
डीजीपीएस (डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) एक उन्नत भू-सर्वेक्षण तकनीक है। यह उपग्रहों से प्राप्त संकेतों को सुधार कर अत्यधिक सटीक स्थिति डेटा प्रदान करती है। रेल लाइन जैसी बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए इसकी सटीकता महत्वपूर्ण है। यह भूमि की विशेषताओं और मौजूदा संरचनाओं का विस्तृत नक्शा बनाने में मदद करती है। इससे परियोजना की योजना और निष्पादन में त्रुटियों की संभावना कम होती है।

बोले जिम्मेदार
तीसरी रेल लाइन बिछाने के लिए जमीन का नक्शा तैयार किया जाएगा। जमीन की सटीक नापजोख के लिए डीजीपीएस मशीन का प्रयोग किया जाएगा।
- प्रवीण कुमार पांडेय, सहायक अधिशासी अभियंता निर्माण, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें