फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नक्शा पायलट प्रोजेक्ट शुरू, अब भूमि विवाद चुटकियों में होंगे हल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के 10 निकायों में से एक जिले में यह परियोजना शुरू हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम ने बुधवार को शासन की महत्वाकांक्षी नक्शा पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। प्रदेश के केवल 10 निकायों में से एक चित्रकूटधाम में यह परियोजना शुरू हुई है।

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरुण कुमार यादव ने परियोजना का उद्घाटन किया। इसके तहत नगर पालिका परिषद में 12 सर्वे टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें रोवर तकनीक से भूमि, प्लॉट और मकानों का सर्वेक्षण करेंगी। छह टीमें पहले ही काम शुरू कर चुकी हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक टीम में राजस्व विभाग का एक लेखपाल, नगर पालिका का अधिकारी और दो तकनीकी सदस्य शामिल हैं। सर्वे टीमें घर-घर जाकर ग्राउंड ट्रूथिंग, प्लॉट सत्यापन और रिकॉर्ड ऑफ राइट्स का कार्य करेंगी।परियोजना से भूमि संबंधी विवादों के समाधान में सहायता मिलेगी। साथ ही भूमि अभिलेख ऑनलाइन उपलब्ध होंगे और सरकारी-निजी भूमि का स्पष्ट चिह्नांकन होगा।
विज्ञापन




सभी सर्वे टीमों को वार्डवार दायित्व सौंपे गए हैं। इन टीमों में स्मार्टफोन धारक तकनीकी सदस्य भी शामिल हैं। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी लालजी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। शुभारंभ के बाद अपर जिलाधिकारी ने वार्ड शास्त्री नगर में दस स्थानों पर कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राउंड ट्रूथिंग, प्लॉट सत्यापन और आरओआर से संबंधित कार्यों की जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें