बहिलपुरवा थाना के सेमरदहा गांव में दबंगों ने एक युवक और उसके परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
सेमरदहा गांव निवासी राजगोपाल मिश्र पुत्र अवधेश प्रसाद ने एसओ को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह वह घर के पीछे खेत में शौच को गया था।
वहां उसे गांव के तीन लोगों ने रोका और गालीगलौज कर लाठियों से पीटा। उसका शोर सुनकर छोटा भाई बबलू उसे बचाने पहुंचा तो दबंगों ने एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी सहित कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर बबलू और भाई अश्विनी को भी पीट दिया। घर की महिलाओं से भी मारपीट की।
पीड़ित का कहना है कि दबंग अब उसे धमकी दे रहे हैं। उसने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद से भी शिकायत की है। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया है। आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर न्याय दिया जाएगा।