फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल टॉवर डाटा-सर्विलांस व खाते नंबर से मिले कई नए राज

Fri, 31 Oct 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-20- परिचय- कोषागार घोटाला मामले में कोतवाली में मौजूद नामजद आरोपी पेंशनर व उनके सहय
विज्ञापन
चित्रकूट। कोषागार विभाग में हुए 43.11 करोड़ के घोटाले में शुक्रवार को भी जांच टीमों ने आरोपियों से पूछताछ की। जांच में कोतवाली व एसआईटी के समक्ष पेश हुए नामजद आरोपियों के सामने सीसीटीवी फुटेज व बैंक खाते से संबद्ध मोबाइल नंबरों का मिलान किया। साथ ही सर्विलांस के जरिए मोबाइल टॉवर डाटा से निकाले गए नंबरों से मामले में कोषागार विभाग और पेंशनरों के पास आने जाने वालों की भी पहचान की है। जांच में कई नए राज भी सामने आए हैं। अब पुलिस उन्हें साक्ष्य के तौर पर शामिल करेगी। शुक्रवार को किसी को भी जेल नहीं भेजा गया। पर नामजद पेंशनर व मध्यस्थों से रकम जरूर जमा कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिले के कोषागार विभाग में 43.11 करोड़ के गलत भुगतान का मामला सामने आया। इसमें कोषागार विभाग के चार अधिकारियों समेत कुल 97 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसमें एक नामजद संदीप का निधन हो चुका है। 30 आरोपी जेल जा चुके हैं। विभाग ने तीन करोड़ से ज्यादा की रिकवरी भी की है। मामले में मंगलवार व बुधवार को जांच ने तेजी पकड़ी। मगर खराब मौसम के चलते पिछले दो दिन से जांच धीमी रही।
शुक्रवार को बीस से अधिक पेंशनर व उनके सहयोगी एसआईटी के समक्ष पेश हुए और अपनी बात सामने रखी। जांच में ज्यादातर यही कहते रहे कि उन्हें इतने बड़े घोटाले की संभावना नहीं थी। इसके लिए उन्होंने कोषागार के अधिकारियों व कर्मचारियों को ही दोषी ठहराया।
विज्ञापन

पुलिस की जांच समिति ने शुक्रवार को सभी नामजदों का सीसीटीवी फुटेज दिखाकर उनकी पहचान कराई। सभी ने स्वीकार किया कि उनके खाते में अधिक धनराशि आई है। उनके बैंक व पेंशन खाते में दर्ज मोबाइल नंबर का मिलान किया गया। मौके पर मौजूद आरोपियों के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली गई। इसका भी टीम ने मिलान किया। कुछ के नंबर से चौंकाने वाली जानकारी मिली है। जांच टीम ने इसे सबूत के तौर पर शामिल किया है।
एसआईटी प्रभारी सीओ अरविंद वर्मा ने बताया कि जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल टॉवर डाटा, सर्विलांस व खाते व मोबाइल नंबर से कई नई जानकारी मिली है। जो जांच का हिस्सा है।

जांच में आरोपियों के लिए बयान, अभिलेखों का भी किया मिलान
पूरे मामले में कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि जांच टीम अपना काम कर रही है। फिलहाल शुक्रवार को किसी को जेल नहीं भेजा गया है। जांच टीम ने उनसे पूछताछ व कागजातों का मिलान किया है।

जांच में पक्षपात पर आंदोलन करेगा जनसत्ता दल
चित्रकूट। जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष कुणाल प्रताप सिंह ने कोषागार घोटाले को शासन प्रशासन की चूक बताया है। इसमें सभी दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। कहा कि यदि जांच में किसी के साथ पक्षपात किया गया तो पार्टी आंदोलन करेगी। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता ने कहा कि इसमें बड़े घोटालेबाजों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कई अंजान पेंशनरों को जिस तरह पैसे की लालच दी गई है तो यह लालच देने वालों को ज्यादा सजा मिलनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें