फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज कुमार ने मारी बाजी

Sat, 28 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट इंटर कालेज में शनिवार को जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। कालेज के 11वीं के छात्र मनोज कुमार को पहला स्थान मिला। मुख्य अतिथि सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने बच्चों की प्रतिभा सराही। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक नंदकिशोर तिवारी ने की।
विज्ञापन


प्रदर्शनी के विषय पर्यावरण, जैव विविधता, जीवन में विज्ञान का महत्व, वैकल्पिक ऊर्जा, गणित-भौतिकी आधारित खेल, सूचना और प्रौद्योगिकी थे। इसमें छह स्कूलों के 33 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सीआईसी के मनोज ने पहला, जीडीएनडी के नवीं के विक्रम सिंह और अजय साहू ने संयुक्त रूप से दूसरा, यहीं के शिव सिंह और अमन सिंह ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया।

इसी विद्यालय की छात्राओं अंजना गुप्ता, प्राची द्विवेदी को चौथा स्थान मिला। उधर, सीआईसी के पूर्णचंद्र द्विवेदी और बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के अजय सिंह पटेल को संयुक्त रूप से पांचवां स्थान मिला। निर्णायक अशोक कुमार श्रीवास्तव, रवि कुमार, काशी नारायण मिश्र थे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह चौहान ने मॉडलों को सराहा। आयोजन में राजेश्वर प्रसाद, फूलचंद्र चंद्रवंशी, काशी नारायण मिश्र, श्रीनिवास त्रिपाठी, ऋषि कुमार शुक्ल, विवेक तिवारी की अहम भूमिका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें