फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त और डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्या

Tue, 02 May 2017 10:51 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
तहसील दिवस में चेक वितरित करती डीएम।
विज्ञापन
चित्रकूट। तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मंडलायुक्त अजय कुमार शुक्ला ने डीएम मोनिका रानी के साथ जन समस्याएं सुनी। तहसील दिवस में कुल 272 समस्याएं आई। जिसमें मौके पर 40 समस्याओं का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


  मंगलवार को तहसील दिवस में मंडलायुक्त ने फरियादियों की समस्या सुनने के बाद निर्देश दिए कि गांवों में पानी की समस्या अधिक हो रही है। समस्या के निराकारण के लिए सचिव,लेखपाल,सफाई कर्मी,रोजगार सेवक ऐसे स्थानों को चयन करें ताकि पेयजल की समस्या का निराकरण किया जा सके।

उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी है इसके अलावा कुछ विभागों के अवर अभियंता भी विकास खंडों में तैनात हैं। गांवों का निरीक्षण कर मनरेगा,के कार्याें,पानी व बिजली की समस्या को देख कमी मिलने पर व्यवस्था कराई जाए।
विज्ञापन


सभी लेखपाल व सचिव अपने-अपने क्षेत्र में रहकर कार्य करें। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने गांव में राशन कार्ड व समाज वादी पेंशन का सत्यापन शुरू कर दें। जांच कर 25 मई तक रिपोर्ट उपलब्ध करा दें।

कहा कि लोहिया आवास योजना इस समय संचालित नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2011 की समाजिक गणना के अनुसार पात्र व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ए दिनेश, उप जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें