फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक मंदाकिनी पुल की रेलिंग से टकराया

Mon, 21 Dec 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बालू लदा ट्रक सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर मंदाकिनी पुल की रेलिंग से जा टकराया। चालक ने बताया कि स्टेरिंग फेल होने से यह घटना हुई। संकरा पुल होने के कारण लगभग चार घंटे तक जाम लगा रहा। मंडलायुक्त का काफिला भी जाम में फंसा, लेकिन किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने उनके काफिले को आगे सुरक्षित निकाल दिया।
विज्ञापन



झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राज मार्ग के मुख्यालय स्थित मंदाकिनी पुल पर प्रतिदिन की तरह यातायात संचालित था। इसी बीच भरतकूप की ओर से बालू लदा ट्रक आया। उसकी स्टेरिंग फेल होने से ट्रक पुल की रेलिंग से जा टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की गति धीमी थी।


अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हाइवे के पुल पर ट्रक फंसने से वहां जाम लग गया। मंडलायुक्त का काफिला बांदा की ओर से मुख्यालय आते समय जाम में फंस गया।
विज्ञापन



जिससे सभी अधिकारी हरकत में आए। तत्काल यातायात पुलिस ने जेसीबी मंगाकर ट्रक को हटाने का काम किया। किसी तरह मंडलायुक्त के काफिले को सुरक्षित कलेक्ट्रेट तक निकाला गया।


इस दौरान सुरक्षा के लिए पुल के दोनों ओर बडे़ व छोटे वाहनों को रोका गया। इससे लगभग चार घंटे हाइवे पर जाम लगा रहा। जेसीबी ने ट्रक को पुल के पार लाकर यातायात सुचारु बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें