फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम से लौटे तीर्थ यात्रियों ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही। प्रयागराज से माघ मेले में स्नान कर लाखों श्रद्धालु दूसरे दिन चित्रकूट पहुंचे। जहां मंदाकिनी नदी में स्नान कर ब्राह्मणों को दान दिया।
विज्ञापन

चित्रकूट में रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। मान्यता है कि प्रयागराज मेें संगम मेें स्नान करने के बाद तीर्थ चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में स्नान करने से अधिक पुण्य मिलता है। जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने कामदगिरी की पंचकोसीय परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन

इसके बाद धर्मनगरी के तीर्थ स्थान भरतकूप, शिवरापुर, सहित अन्य स्थानों में दर्शन किए। यात्रियों की सुविधा के लिए यूपी व एमपी के प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल तैनात रहा। कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी लेकिन यातायात विभाग की टीम ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। संत नवलेश दीक्षित ने बताया कि प्रयागराज में संगम स्नान करने के बाद मंदाकिनी नदी में स्नान करने से अधिक पुण्य मिलता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें