मऊ(चित्रकूट)। मऊ थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक को बचाने के प्रयास में कार चालक का संतुलन बिगड़ा। बेकाबू कार सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। जिसमें सवार नरैनी जिला बांदा की सब रजिस्ट्रार गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है।
नरैनी रजिस्ट्री विभाग की सब रजिस्टार माला सिंह(56) पत्नी डीएन सिंह निजी कार से सोेमवार को विभागीय कार्य से प्रयागराज जा रहीं थीं। जैसे ही उनकी कार मऊ कस्बे के पहले पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो सामने से आ रहे बाइक चालक ने अचानक अपनी बाइक पेट्रोल पंप की ओर मोड़ दी।
जिससे हादसा हुआ। कार चालक अर्जुन को भी चोटें आईं हैं। इलाकाई लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकाल सीएचसी में भर्ती कराया। डॉाक्टरों ने माला की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया है।