फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदाकिनी को रखें स्वच्छ

Tue, 29 Dec 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री रावतपुरा सरकार कालेज आफ एजूकेशन एवं रवि शंकर कालेज आफ एजूकेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रृंगारवन से रामघाट तक मंदाकिनी स्वच्छता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली।
विज्ञापन


 रैली में लोगों को मंदाकिनी को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। संस्थान की निदेशिका अमिता सक्सेना ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


रैली के समापन पर छात्र-छात्राओं ने रामघाट पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को स्वच्छता संबंधित जानकारियां दी और नदी में साबुन का प्रयोग न करने की बात कही।


 इस दौरान मंदाकिनी की सफाई भी की गई। भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवनदास महाराज ने रैली में आए प्रतिभागियों का स्वागत कर जलपान करवाया।

 कहा कि इस तरह तीर्थ क्षेत्र के युवा अगर लोगों को जागरूक करेंगे तो जल्द ही मंदाकिनी साफ दिखाई देगी। प्राचार्य विजय प्रकाश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को साकार बनाना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें