ढाई लाख के इनामी डाकू बबुली कोल व पचास हजार के
इनामी डाकू गौरी यादव गैंग की तलाश में पुलिस ने दिन-रात जंगलों में
कांबिंग की। 12 घंटे तक मारकुंडी व बहिलपुरवा के जंगलों में घूमने के बाद
पुलिस टीम खाली हाथ लौट आई।
मानिकपुर के कल्याणपुर-धारकुंडी मार्ग के
अहिरनपुरवा में बीते दिनों डकैत बबुली कोल गैंग द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग
कर दहशत फैलाई गई थी।
उसके बाद से पुलिस टीम लगातार जंगली क्षेत्र में
कांबिंग कर रही है। इस फायरिंग में डकैतों ने एक ट्रक पर भी गोली मारकर
शीशा चकनाचूर कर दिया था। रविवार की रात से लेकर सोमवार की सुबह तक
मानिकपुर, मारकुंडी व बहिलपुरवा थाना पुलिस टीमों ने बारी-बारी से कौबरा
पीएसी टीम के साथ क्षेत्र के जंगलों में कांबिंग की, लेकिन कोई सफलता नहीं
मिली।