फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में फर्जी मजदूर चढ़ाने का ऑडियो वायरल, जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। मनरेगा में फर्जी मजदूर चढ़ाने का प्रधान के मुनीम का ऑडियो वायरल हो रहा है। मुनीम का दावा है कि उसने 25 की जगह 35 मजदूर चढ़ा दिए हैं। ऐसा वह कई बार कर चुका है। प्रधान ने इस दावे को झूठा करार दिया है। प्रधान के मुताबिक चुनाव की रंजिश के चलते गांव के कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं। बीडीओ ने जांच के लिए कहा है।
विज्ञापन

मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के सकरौंहा गांव के प्रधान हीरालाल के मुनीम तीरथ उर्फ धर्मपाल का सोमवार को ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें वह ग्रामीणों से कह रहा है कि मनरेगा के काम वह अपने तरीके से करता है। लॉकडाउन के दौरान वह मनरेगा में कई बार मस्टर रोल पर मजदूरों की फर्जी संख्या चढ़ा चुका है। वहीं इस मामले में प्रधान ने कहा कि आरोप गलत है। उन्होंने मुनीम से ऐसा करने के लिए नहीं कहा है। चुनाव की रंजिश के चलते कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीओ राजेश नायक ने कहा कि जानकारी हुई है। लिखित में शिकायत नहीं मिली है। इसके बावजूद प्रधान व सचिव से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें