फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत

Mon, 25 May 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सवारियों भरा टेंपो पलटने से युवक की मौत हो गई। जबकि 6 यात्री घायल हो गए। वहीं एक अन्य दुर्घटना में ट्रक पलटने से चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सोमवार सुबह सवारियां भरकर तीर्थ क्षेत्र चित्रकूट जा रहा टेंपो पयस्वनी नदी पुल के आगे नट बाबा देव स्थान के नजदीक पलट गया। हादसे में संदीप गुप्ता (18) पुत्र पुरुषोत्तम दास गुप्ता टेंपो में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने टेंपो में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस और युवक के परिजन पहुंच गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने संदीप को इलाहाबाद रिफर कर दिया। इलाहाबाद ले जाते समय संदीप ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


जबकि अन्य छह घायल उपचार के बाद घर चले गए।
उधर, एक अन्य हादसे में शहर कोतवाली क्षेत्र के कंठीपुर गांव के पास बालू भरा ओवरलोड ट्रक पलटने से चालक धर्मराज (50) और क्लीनर धर्मराज (42) पुत्र जागेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने समाजवादी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें