फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिनी अवस्थी के लोकगीत पर झूमे लोग

Thu, 28 Jul 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
भक्तिगीत गाती लोकगीत गायिका मालिनी अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मनगरी में जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर लोकगीत गायिका मालिनी अवस्थी के मधुर भक्ति व लोकगीतों पर दर्शक रात भर डटे रहे और जमकर झूमे।
विज्ञापन


जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर पद्मश्री लोकगीत गायिका मालिनी अवस्थी की मधुर आवाज गूंजी। उन्हाेंने चित्रकूट के रामघाट और गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरित मानस के दोहों से शुरुआत की। जैसे ही उन्होंने ...चित्रकूट के घाट पर भई संतन की भीर और रामसिया राम-सियाराम जय जय राम की धुन पर गाना शुरू किया तो श्रोता झूम उठे। इसके बाद भोजपुरी व बुंदेलखंडी लोकगीतों से श्रोताआें को मन मोहा। पूरे कार्यक्रम में अवधी गीत ...ललनी हो अइहे नइहर तो लागे सुंदर और रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे के गीतों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई।

इस मौके  पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति स्वामी रामभद्राचार्य, कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे, बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्राची चतुर्वेदी, डा. गीता देवी, रणवीर सिंह चौहान, गिरजा शंकर दुबे, नीलांशु चतुर्वेदी, एसपी मिश्रा, डा. देवेंद्र त्रिपाठी व राकेेश तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें