फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों का सत्यापन कर बनाएं राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। विकासखंड रामनगर की ग्राम पंचायत करौंदी कला में बृहस्पतिवार को जिले के अधिकारियों ने चौपाल लगाई। इसमें डीएम ने ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन किया व ग्रामीणों की समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से निस्तारण कराया। राशन कार्ड न बनने की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिए कि पात्र लोगों का सत्यापन कर उनके राशन कार्ड बनाए जाएं।
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि की धनराशि गलत खाते में जाने की समस्या पर डीएम ने जिला कृषि अधिकारी बसंत कुमार दुबे को निर्देश दिए कि तत्काल इसका समाधान कराएं। कहा कि शासन की नीति सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान के तहत कार्य किया जाए। परियोजना निदेशक को निर्देश दिए कि तत्काल मकान निर्माण कराकर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन की समीक्षा पर जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि 130 लाभार्थियों के पेंशन योजनाओं के आवेदन पत्र स्वीकृत हुए हैं। उन्हें लाभ दिलाया जाएगा। मनरेगा के कार्यों पर भी अधिकारियों की टीम गठित कर सभी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। डीएम ने प्रभारी निरीक्षक रैपुरा को निर्देश दिए कि अगर कोई अन्ना पशु छोड़े तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति पशु न छोड़े। चौपाल में सीडीओ अमित आसेरी, एसडीएम राजापुर राहुल कश्यप, सीओ राजापुर राम प्रकाश, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार, डीडीओ आरके त्रिपाठी, पीडी अनय कुमार मिश्रा, सीवीओ डॉ. केपी यादव, डीसी मनरेगा दयाराम, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर, बीडीओ रामनगर आसाराम सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें