फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट डॉक्टरों ने भी लगवाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाते शहर के डा.सुधीर अग्रवाल। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण के टीकाकरण में प्राइवेट डॉक्टरों ने भी वैक्सीन लगवाई। गुरुवार को जिला चिकित्सालय सहित सामुदायिक केंद्रों में वैक्सीन लगाई गई। 888 के सापेक्ष 546 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण का लाभ लिया।
विज्ञापन

तीसरे चरण के टीकाकरण में सीएमओ डॉ. विनोद कुमार व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर के गुप्ता ने वैक्सीन लगवाने वालों को फूल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। जिनको लगाया गया है उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है। जिला चिकित्सालय में सबसे पहले डॉ. एसपी त्रिपाठी को एएनएम प्रिंयका ने वैक्सीन लगाई। राजापुर सीएचसी में पहला टीका करौंदी कला की आशा बहू मिथिला देवी को लगाया गया।
प्रभारी चिकित्सक डॉ. दीपांशु प्रताप सिंह की देखरेख में वैक्सीन लगाई गई। इस मौके पर डॉ. कंचन सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. वरुणा सिंह, अनिल सिंह, जितेंद्र सिंह, अनुराधा देवी व मीरा आदि को वैक्सीन लगाई गई। जिला चिकित्सालय में 65, मानिकपुर में 60, मऊ मेें 56, रामनगर में 49, पहाड़ी में 146, शिवरामपुर में 118 व राजापुर में 52 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

टीकाकरण में महिलाओं ने मारी बाजी
चित्रकूट। जिले में महिलाओं की अपेक्षा पुरुष वैक्सीन लगवाने में पीछे रहे। तीसरे चरण में कुल 546 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें 91 पुरुष और 455 महिलाओं ने वैक्सीन लगवाई। मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मात्र एक पुरुष ने ही वैक्सीन लगवाई जबकि वहां पर 59 महिलाओं ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें