फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को करें जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों को बढ़ती सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। साथ ही दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को लेकर चिंता जताई है।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद अपर एसपी चक्र्रपाणि त्रिपाठी ने कहा कि सड़क दुर्घटना से हर दिन हजारों लोगों की मौत हो रही है। इससे धन की क्षति होती है। उसको किसी भी कीमत पर रोकना हम सभी का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने सड़कों पर अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। हेलमेट न लगाने वाले बाइक सवार व सीट बेल्ट न लगाने वारे कार चालकों के ऊपर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।
यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि सड़कों पर टेबल टॉप ब्रेकर लगाए जाएंगे। जाम लगने से यात्रियों को परेशानी तो होती है। सड़क किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमण, वाहन खड़े होने से ही अधिकतर जाम लगता है। वाहन सड़क किनारे खड़ा न होने पर इसकी उचित व्यवस्था की जाएगी। सदर ईओ लालजी यादव, पीडब्ल्यूडी, आरटीओ यातायात के अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें