शक्ति मिशन अभियान कार्यक्रम में महिला जागरूकता पर गोष्ठी को संबोधित करते चेयरमैन नरेंद्र कुमार
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। नगर पालिका परिषद कर्वी व स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सोमवार को टाउन हॉल में मिशन शक्ति अभियान का कार्यक्रम हुआ। इसमें जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय व नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि लोगों को जागरूक कर मातृशक्ति का सम्मान करना है।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश में मिशन शक्ति का कार्यक्रम छह माह तक चलेगा। माताओं व बहनों का सम्मान आत्मा में होना चाहिए। सभी को गांव व मोहल्ले की बेटी को अपनी बेटी की तरह समझना चाहिए।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नारियों के सम्मान में अधिक से अधिक समाज को जागरूक करने की जरूरत है। अपील किया कि नारी स्वावलंबन में आगे आकर कार्य करें। तभी समाज की कुरीतियों को दूर किया जा सकता है।
इस दौरान सीएमओ डॉ. विनोद कुमार, सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता, एसीएमओ डॉ. इम्तियाज, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका नरेंद्र मोहन मिश्र समेत आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहीं। इसके पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, सीएमओ डॉ. विनोद कुमार, ईओ नरेंद्र मोहन मिश्र ने सीएमओ कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर मिशन शक्ति रैली का शुभारंभ किया।