फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: साइबर धोखाधड़ी से लोगों को करें जागरूक

विज्ञापन
साइबर धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी देते एसपी अरुण कुमार सिंह।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइंस अरविंद कुमार वर्मा के साथ रविवार को साइबर थाने का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि आम लोगों को साइबर अपराधों से जागयक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करें।
विज्ञापन

एसपी ने साइबर थाने के रजिस्टर देखें। विवेचनाओं को समय से निपटाने कराने के लिए कहा। निर्देश दिए कि साइबर ठगी के शिकार लोगों के रुपये वापस कराने के लिए त्वरित कार्रवाई करें। कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को बताएं कि फोन या सोशल मीडिया पर रोजगार देने का लालच देकर पैसे मागंने, लिंक के माध्यम से रुपये मांगने, फर्जी मैसेज, ऑनलाइन शॉपिंग के लिंक भेजकर रकम निकालने, डिजिटल अरेस्ट करके ब्लैकमेल कर धोखाधड़ी के संबंध में लोगों को अवगत कराएं। साइबर हेल्प लाइन 1930 व साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दें। इसके अलावा थानों में नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क के कर्मियों को कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें