फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण ठंड में भी आस्थावानों का हौसला बरकरार

Tue, 20 Jan 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मौनी अमावस्या के अवसर पर मंगलवार को तीर्थक्षेत्र में लाखों आस्थावानों ने मंदाकिनी में डुबकी लगाकर कामदगिरि की परिक्रमा की। भीषण ठंड रही पर आस्थावानों का हौसला बरकरार रहा। उधर, यूपीटी तिराहे पर वाहनों की आवाजाही अव्यवस्थित देख एसपी का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन


भीषण ठंड के बाद भी मौनी अमावस्या में लगभग पांच लाख आस्थावानों ने मंदाकिनी के ठंडे जल में डुबकी लगाकर ठिठुरते हुए परिक्रमा की। इस दौरान कुछ ही मिनटों के लिए सूर्य भगवान ने दर्शन हुए। परिक्रमार्थियों का आना कल से जारी था। मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन ही गोस्वामी तुलसीदास को रामघाट में प्रभु राम के दर्शन हुए थे।

उधर, मुख्यालय में भी आस्थावानों ने पुल घाट और अन्य घाटों पर डुबकी लगाई। उधर, माघ मेले पर शाम लगभग सवा पांच बजे जिलाधिकारी नीलम अहलावत और पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद मेले की व्यवस्थाओं को जांचने भ्रमण पर निकले। सीतापुर में यूपीटी तिराहे के बाद वाहनों की आवाजाही अव्यवस्थित थी।
विज्ञापन


आटो और टेंपो-टैक्सी चालकों की मनमानी चरम पर थी। यह देखकर एसपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने टीएसआई घनश्याम पांडे को तलब किया तो वह नदारत रहे। ट्रैफिक सिपाही भी नजर नहीं आ रहे थे। तब उन्होंने मोबाइल पर टीएसआई से बात की। मौजूदगी मोबाइल से आमद भी दर्ज कराई पर एसपी का पारा गर्म रहा।

उन्होंने टीएसआई को जबर्दस्त फटकार लगाई और कर्तव्य के प्रति लापरवाही की बात कही। बाद में उन्होंने बताया कि इसकी जांच सीओ मऊ को सौंपी गई है और जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें