फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ईवीएम वेयरहाउस में सीसीटीवी के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त रखें

Tue, 30 Sep 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को जिलाधिकारी के साथ वीवी पैट एवं वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। यहां डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरों के संचालन का जायजा लेकर संबंधितों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम शिवशरणप्पा जीएन के साथ सोमवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, भाजपा नेता संजय कुमार, समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार यादव, बसपा जिला पंचायत सदस्य जगदीश यादव, बहुजन समाज पार्टी के अमरदीप कुशवाहा आदि ने वीवीपैट एवं वेयरहाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के रुद्र प्रताप मिश्र, अपना दल के राम सिया, आम आदमी पार्टी के प्रमोद कुमार सोनी व जितेंद्र गोयल व अपना दल के जिलाध्यक्ष हेमराज सिंह पटेल भी रहे।
डीएम ने कहा कि वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। वेयरहाउस में नियमित रूप से सुरक्षा गार्ड की तैनाती, प्रवेश-निकास रजिस्टर की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। सीसीटीवी कैमरे संचालित रहने चाहिए। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल अवगत कराएं। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह, प्रधान सहायक निर्वाचन स्वामी नाथ मिश्रा, वरिष्ठ सहायक निर्वाचन अफरोज सहित जिला निर्वाचन के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें