फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा के युवक की हुई थी सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी राजापुर मार्ग पर चुनहापुरवा गांव के पास शनिवार की देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से जान गंवाने वाले युवक की शिनाख्त हो गई है। युवक महोबा का निवासी था, जो जिले में नई दुनिया स्थित शटरिंग की एक दुकान में काम करता था। रविवार को परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

महोबा के नयापुरवा नैकाना मोहल्ला निवासी पवन रैदास (30) पुत्र कल्लू रैदास कोतवाली क्षेत्र के चुनहापुरवा गांव के पास स्थित शटरिंग की दुकान में एक साल से काम कर रहा था। शनिवार की देर शाम को वह पान की दुकान से गुटका लेने गया था। वहां से लौटते समय पहाड़ी की ओर से आ रहे एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने मौके पर जाकर उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा था। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। देर रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। रविवार को शटरिंग दुकान मालिक ने अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। दोपहर को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। युवक के चाचा पूरन रैदास ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी। घटना के बाद से मां ओमवती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें