फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा मुकाबले में महेंद्र ने कुंवर को हराया

Mon, 03 Jul 2017 10:52 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
एक तरफा मुकाबले में महेंद्र ने कुंवर को हराया
विज्ञापन

:- सीतापुर ग्रामीण के प्रधान पद के लिए उपचुनाव की मतगणना पूरी
:-शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना पूरी, समर्थकों ने मनाई खुशी
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पंचायत उप चुनाव में सीतापुर ग्रामीण से प्रधान पद लिए पड़े मतों की गिनती सोमवार को हुई। महज चार घंटे में ही मतगणना पूरी हो गई और पहले ही राउंड से बढ़त बनाने वाले महेश पटेल ने 118 मतों से जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर कुंवर सिंह 468 मत मिले। कुल आठ प्रत्याशियों में चंद्रभान को सबसे कम 64 मत मिले।
       सदर ब्लॉक परिसर में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। प्रधान पद के हुए उप चुनाव में मतगणना के लिए आरओ सीमांत श्रीवास्तव, एआरओ अमित सिंह व चरन सिंह को बनाया गया था। इसके अलावा गणनापर्वेक्षक राजेंद्र,योगेंद्र व लवकुश रहे। जिन्होेेंने मत पत्रों की गिनती की। गिनती की शुरूआत होते ही प्रत्याशियों की दिल की धड़कनें बढ़ने लगीं। शुरू में तो ऐसा लग रहा था कि मुकाबला कड़ा होगा लेकिन कुछ देर बाद जब परिणाम आया तो  महेश पटेल को 586 मत मिले। उनके प्रतिद्वदी कुंवर सिंह पटेल को 468 वोट मिले। जिससे महेश पटेल की 118 वोट जीत हुई। गौरतलब है कि सीतापुर ग्रामीण सीट पर पहले चुने गए प्रधान की बीमारी के चलते मौत होने के बाद सीट पर उपचुनाव हुआ है। इसके अलावा जिले के आठ ग्राम पंचायत सदस्य भी निर्विरोध चुने गए। सभी को आरओ ने प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन

---इनसेट
डटे रहे सभी प्रत्याशी
 चित्रकूट। मतगणना में महेश को जीत मिली लेकिन अंत तक सभी आठ प्रत्याशी मतगणना स्थल पर मौजूद रहे। विजेता व उपविजेता के अलावा अवधेश सिंह(293 मत), चंद्रभान(64 मत),नकऊना(371मत),राजकुमार(348मत), शिवमिलन (110मत) व रामनरेश (79 मत) मिले।  
विज्ञापन

--इनसेट
प्रत्याशियों के समर्थन में की नारेबाजी  
चित्रकूट। ब्लॉक परिसर के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक व परिवार के सदस्य डटे रहे। जब मत पत्रोें की गिनती हो रही थी उस समय अपने प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी भी कर रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए ब्लॉक परिसार में पुलिस जवान तैनात रहे। सीओ सीटी सुरेश कुमार व शिवरामपुर चौकी इंचार्ज शरद पटेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें