महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्व विद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थियों ने सरकार के घोषित लॉकडाउन का सदुपयोग उच्च शिक्षा में अनेक अभिनव प्रयोग से किया है। मूर्ति कला के विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार को स्वदेशी रत्न अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया है।
कुलपति प्रो. नरेश चंद्र गौतम ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी है। इस दौरान अपनी रूटीन वीडियो कांफ्रेंसिंग में कुलपति प्रो. गौतम ने कहा कि कोरोना वायरस संकट के कारण घोषित लॉकडाउन अवधि में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के हित को दृष्टिगत रखते हुए रोडमैप तैयार कर प्रभावी ढंग से लागू करने पर विचार किया गया।
व्यावसायिक कला के विद्यार्थियों ने पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग का कार्य किया। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी जय प्रकाश शुक्ल ने दी है। संवाद