खोही (चित्रकूट)। धर्मनगरी के बडे़ रामधाम मंदिर के महंत अवध किशोर दास का रविवार सुबह निधन हो गया। वे महराज अधिकारी के नाम से जाने जाते थे। उनके निधन से धर्मनगरी सहित आसपास के क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। दोपहर को मंदिर परिसर के पास ही उनके शव को समाधि दी गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महंत के निधन होने पर धर्मनगरी के साधु संतों ने भी दुख जताया। रविवार को उनके निधन होने पर धर्मनगरी का साधु समाज शोक में डूबा रहा।
संत समाज के अध्यक्ष राजकुमार दास, कामदगिरी प्रमुख द्वार के संत मदनदास, महंत रामजी दास, महंत योगेंद्र दास , महंत गोविंद दास, महंत रामप्यारे दास, महंत दिव्य जीवनदास आदि ने उनके गोलोकवासी होने पर गहरा दुख जताया। संवाद