फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला से दुष्कर्म में महंत व उसका भाई गिरफ्तार, एक फरार

Mon, 20 Apr 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने यज्ञवेदी मंदिर के महंत व उसके भाई को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया। एक आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सतना जिले के निवासी महिला ने धर्मनगरी के यज्ञवेदी मंदिर के महंत सत्यप्रकाश दास, उसके भाई जय प्रकाश व अरविंद मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में तत्कालीन एसआई ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। महिला ने कोर्ट में अर्जी देकर दोबारा जांच की मांग की थी। इस पर 18 नवंबर 2025 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोबारा जांच कराने के आदेश पुलिस को दिए थे। विवेचना के दौरान पुलिस ने महंत व उसके भाई को गिरफ्तार किया है। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

क्या था मामला
पीड़िता ने बताया था कि उसके पति मंदिर के महंत सत्यप्रकाश दास के साथ रहते थे। महंत के विरुद्ध पहाड़ी थाने में हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसमें उसके पति को भी आरोपी बनाया गया था। पति व महंत जेल भी गए थे। पैरवी के दौरान मंदिर आई तो महंत के भाई ने कमरा दिलाया था। पति के जेल में होने की वजह से डरा धमका कर उसके साथ संबंध बनाया था। विरोध करने पर पति को जेल में हत्या कराने की धमकी देता था। इसके बाद महंत व उसके भाई और रिश्तेदार अरविंद मिश्रा ने भी दुष्कर्म किया। पति जेल से बाहर आए तो घटना की जानकारी दी। बताया कि 18 जून 2024 को तीनों आरोपियों ने यज्ञ वेदी निर्वाणी अखाड़ा के कमरे में उसके साथ फिर दुष्कर्म किया, विरोध पर पिटाई भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें