फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने की महागौरी की आराधना

Fri, 27 Mar 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र की अष्टमी को देवी मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। इसके अलावा जिले के अन्य स्थानों पर भी देवी मंदिरों में भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन किए और मन्नत मांगी। कई जगहों पर भंडारों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


तीर्थक्षेत्र में अष्टमी के दिन देवी मंदिरों में मेला सा लगता है। मुख्यालय में शुक्रवार को पुरानी बाजार और शंकर बाजार के प्राचीन देवी मंदिरों के अलावा मऊ में आनंदी माता मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी। मवई मे समया माता मंदिर और पश्चिम पताई में देवी माता मंदिर में भीड़ लगी रही।

राजापुर में चौसठ देवी मंदिर के प्रांगण में भक्तों ने मन्नत पूरी होने पर भंडारे का आयोजन किया। जगह-जगह पूरी-हलुवा आदि का वितरण किया गया। इसके अलावा मानिकपुर, पहाड़ी, सरैंया, शिवरामपुर, भरतकूप के मंदिरों में पूजा आराधना की गई।
विज्ञापन


नवरात्र पर फलों के दामों में भी भारी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। उधर, शनिवार को रामनवमी की पूर्व संध्या में तीर्थक्षेत्र में मंदिरों में साजसजावट जारी रही।

एकल विद्यालय अभियान अंचल चित्रकूट द्वारा राम महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दो बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा रामघाट के भरत मंदिर से शुरू होकर कामतानाथ मुखारबिंद होते हुए मंदिर पहुंची, जहां समापन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें