फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदेशकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

Fri, 27 Mar 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र पूर्व माध्यमिक अनुदेशक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने बीएसए के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें सरकार पर उपेक्षापूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


जिला मीडिया प्रभारी श्याम सुंदर यादव की अगुवाई में बीएसए आफिस पहुंचे अनुुदेशकों ने कहा कि सरकार उन लोगों की हालत पर ध्यान नहीं दे रही। श्याम सुंदर ने बताया कि तैनाती देर से मिलने से उन लोगों का मानदेय काट दिया जाता है।

सन् 2013 में तैनाती का आदेश छह जुलाई को मिला, 14 में तीन जुलाई को और इसी आधार पर क्रमश: पांच और दो दिन का मानदेय काट लिया गया। मुख्यमंत्री से मांग की कि ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे नवीनीकरण संबंधी पत्र 31 मार्च को मिल जाए, जिससे वे लोग नए सत्र में एक अप्रैल से कार्यभार ग्रहण कर लें।
विज्ञापन


ज्ञापन में जितेंद्र त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, शिवशंकर, शिवम, शुभलेश कुमार सिंह, आशा यादव, सुरेंद्र कुमार, सुमन, योगिता, तौहिद जहां, रेखा के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें