नरेंद्र मोदी आर्मी की मानिकपुर तहसील इकाई की अगुवाई
में बच्चों ने शिवनगर मोहल्ले में मैगी के पैकेट फूंक दिए। बच्चों ने
सरकार से मैगी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। साथ ही मैगी न खाने की कसम
खाई। व्यापारी जयप्रकाश ने भी अपनी दुकान में बचे मैगी के पैकेट आग के
हवाले कर दिए।
नरेंद्र मोदी आर्मी के प्रदेश सचिव अनुज हनुमत
द्विवेदी ने कहा कि विभिन्न प्रदेशों में लिए गए मैगी के सैंपल फेल हो गए।
इसमें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तत्व पाए गए हैं। इस कारण हम इसका विरोध
कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विदेशी कंपनियां तय मानकों से ज्यादा
लेड का प्रयोग कर रही हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, खासतौर से
बच्चों की सेहत के लिए। इससे किडनी, मस्तिष्क आदि की गंभीर बीमारियां होती
हैं। जब तक यह स्वास्थ्य के मानकों पर खरी न उतरे, केंद्र और राज्य सरकार
को इस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
बच्चों ने भी प्रण किया कि वे
अब मैगी नहीं खाएंगे। इसके बाद बच्चों ने मैगी के पैकेट जलाए गए। इस मौके
पर लोकेश सिंह, मनीष नायर, अनूप द्विवेदी, वीरेंद्र, संतू, अनुज, अमित
तिवारी, महेश, दीपू, अनिल द्विवेदी भी मौजूद रहे।