पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र का डिघरी ओरा मौरंग घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इसमें पोकलैंड मशीनों से खनन करते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वहीं प्रशासन का कहना है कि घाट का नियमों के अनुसार संचालित हो रहा है।
मंदाकिनी नदी के डिघरी घाट में मौरंग खनन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें पोकलैंड मशीनों से नदी की जलधारा में खनन हो रहा है और डंपरों में लाद कर ले जाया जा रहा है। वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि नदी में मानक विहीन खनन धड़ल्ले से चल रहा है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
वहीं जिला खनिज अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच कराई गई है। टीम मौके पर भी गई थी। मौके पर मानक के अनुसार ही खनन मिला है। संचालक को नियमों के अनुसार ही खनन की चेतावनी दी गई है।