फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ ने जीता सुभाष चैलेंज कप

Thu, 15 Jan 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी को 48 रन से हराकर लखनऊ ने सुभाष चैलेंज कप 2015 अपने नाम कर लिया। विजयी टीम को पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद ने कप और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


लखनऊ ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 25 ओवर में छह विकेट खोकर 186 रन बनाए। मोहित यादव ने 83, प्रशांत ने 37, कार्तिकेय ने 17 रन का योगदान किया।

झांसी के गेंदबाज अलीम अहमद ने दो, विनय शर्मा, राहुल कुशवाहा ने एक-एक विकेट झटका। जवाब में झांसी की टीम 24 ओवर में आल आउट हो गई और 138 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


पुष्पेंद्र यादव ने 26, फराज हुसैन ने 26, रोहित पांडे ने 19 रन का योगदान किया। लखनऊ के गेंदबाज मुनींदर ने तीन और जितेंद्र, मोहित ने दो-दो विकेट लिए। मैन आफ द मैच लखनऊ के मोहित यादव रहे।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एसपी स्वामी प्रसाद ने विजेता टीम को 41 हजार रुपए और ट्राफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता को पंकज अग्रवाल, रामबाबू गुप्ता, मोशू खान ने 21 हजार नकद देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


मैन आफ द सिरीज जितेंद्र दीक्षित ने अपने नाम की। इनको 4100 रुपये और ट्राफी दी गई। बेस्ट बैट्समैन राहुल कुशवाहा, बेस्ट बालर अकील खां रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें