चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल में चल रही प्रदेश स्तरीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष हैंडबाॅल प्रतियोगिता में मंगलवार को लखनऊ, बरेली और गोरखपुर की टीमों ने जीत दर्ज की। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रयागराज के उप क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अरविंद कुमार सोनकर और जालौन के क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे। लखनऊ ने सहारनपुर को 18-06 से और दूसरे मैच में गोंडा को 23-14 से हराया। बरेली ने आगरा को 14-12 से, गोरखपुर ने कानपुर को 22-13 से, बस्ती ने वाराणसी को 22-13 से पराजित किया। आजमगढ़ ने मुरादाबाद को 18-10, मेरठ ने अलीगढ़ को 17-13, प्रयागराज ने कानपुर को 17-06 और अयोध्या ने वाराणसी को 15-09 से मात दी। अवधेश प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह पटेल, श्रवण कुमार दीक्षित, सोमनाथ शुक्ला, अविनाश कुमार दुबे, समाजसेवी सुजीत बौरिया, फिरोज अंसारी समेत अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।