पाठा क्षेत्र में लो वोल्टेज से परेशान किसानों के
खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। कई बार अनशन व प्रदर्शन के बाद
अधिकारियों ने इस व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया, लेकिन कोई सुधार न
होने के कारण सैकड़ों किसानों ने सदर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया।
बुंदेलखंड
किसान ने बुधवार को विकास समिति के अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य अनिल
प्रधान के नेतृत्व में पाठा के सैकड़ों किसानों ने सदर एसडीएम कार्यालय के
सामने प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए किसानों ने कार्यालय का घेराव
किया। किसानों ने बताया कि क्षेत्र की 70 प्रतिशत खेती पानी न मिलने से
सूखने की कगार पर है।
लो वोल्टेज से ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं। साथ ही
पेयजल की भी समस्या सामने आ रही है। इसके लिए कई बार अनशन व धरना दिए गए।
लेकिन अधिकारी अपने किए वायदे को पूरा नहीं कर रहे। इस कारण से किसानों में
आक्रोश है। विद्युत व जलकल विभाग क्षेत्र के किसानों के साथ गैर
जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं।
बुधवार को अवकाश होने के कारण एसडीएम
कार्यालय बंद था लेकिन घेराव व प्रदर्शन की जानकारी होते ही जिलाधिकारी के
निर्देश पर सदर एसडीएम मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाया। किसानों ने लो
वोल्टेज की समस्या का समाधान कराने की मांग की।
इस मौके पर प्रकाश नारायण,
हनुमान प्रसाद, रानी सिंह, रामबाबू, मनराज सिंह, महावीर प्रसाद, प्रदोष,
विनय पटेल, महेंद्र यादव, रोहित सिंह, राज कुमार, लवकुश पटेल व धर्मेंद आदि
मौजूद रहे।