फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पयस्वनी नदी सेतु में लग रही घटिया सामग्री

Mon, 13 Apr 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
भदेहदू से कनकोटा तक सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे पयस्वनी नदी सेतु में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता ठीक न होने की शिकायत ग्रामीणों ने की है। इस पर एसडीएम अभयराज ने सोमवार को पुल का निरीक्षण किया। उन्हें मौके पर ठेकेदार नहीं मिला, मेठ भी रवन्ना नहीं दिखा सका। एसडीएम ने बताया कि बालू में मिट्टी और धूल ज्यादा है। उन्होंने रवन्ना देखने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि पयस्वनी नदी पर सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे पुल में अनियमितता बरती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें प्रयोग हो रही बालू और गिट्टी सही नहीं है। इस पर एसडीएम अभयराज मौके पर पहुंचे और वास्तविकता देखी। उन्होंने बताया कि बालू में धूल और मिट्टी की बहुलता है। ठेकेदार के न मिलने पर उन्होंने कहा कि पहले रवन्ना देखा जाएगा, जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि सामग्री कहां की है। निर्माणकार्य गुणवत्ताहीन होने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मेठ महेंद्र द्विवेदी ने दावा किया कि निर्माण में पूरी गुणवत्ता बरती जा रही है। बालू और गिट्टी भी अच्छी क्वालिटी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें