खोही। चित्रकूट -सतना रोड में रजौला गांव के पास सोमवार की शाम को सड़क पार कर रही एक बालिका को बस ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
सोमवार को देरशाम को एक प्राइवेट बस चित्रकूट से सतना जा रही थी। रजौला निवासी संध्या मिश्रा ने बताया कि उसने पुत्री रानी (10) को बाजार से समान लेने के लिए भेजा था। बेटी बाजार से सामान लेकर घर की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी उसी समय तेज रफ्तार बस ने बालिका को टक्कर मार दी।इससे उसकी मौत हो गई। मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और बस को रोक लिया। थानाध्यक्ष नया गांव डीआर शर्मा ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम भेजी गई है। बस को रोका गया है। चालक परिचालक को हिरासत में लिया गया। बस के यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। संवाद