फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय से गैरहाजिर पुलिसकर्मी होंगे निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। एसपी अंकित मित्तल ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में रिकार्ड कीपर शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ व जन सूचना सेल का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिए कि किसी भी चरित्र सत्यापन को बेवजह लंबित न रखा जाए। शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे पुलिसकर्मियों की सूची मांगी, कहा कि इनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि महिलाओं से संबंधित प्राप्त होने वाले आदेशों-निर्देशों की प्रति महिला सेल को अवश्य दें। प्रधान लिपिक को निर्देश दिए कि रिकॉर्ड शाखा में नियुक्त कर्मियों को कार्य आवंटन किया जाए। विशेष जांच प्रकोष्ठ के निरीक्षण के दौरान पिछले निरीक्षणों की अनुपालन आख्या देखी। कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति से संबंधित पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता धनराशि को दिलाने के लिए समय से रिपोर्ट अग्रसारित करें।
पुरानी हिंदी आदेश पुस्तिकाओं को जिला अभिलेखागार में रखने व स्टेशनरी की खरीददारी के संबंध में मांग पत्र के निर्देश दिए। पिछले एक वर्ष के जीडी रजिस्टर को थाना एवं इकाइयों से कार्रवाई के बाद वापस मंगवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ शीतला प्रसाद पांडेय, आलोक कुमार सिंह प्रभारी प्रधान लिपिक शाखा, कमलेश राव स्टेनो एसपी व दिनेश कुमार सिंह पीआरओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें