स्टेशन रोड पर स्थित एटीएम में लगी लाइन में छात्र भी रहे शामिल।
- फोटो : amarujala
नोटबंदी को लेकर शनिवार को भी एटीएम से लेकर बैंकों में लंबी लाइन लगी रही। यह जरूर रहा कि बड़े नोट बदलने के लिए केवल सीनियर सिटीजन का आदेश होने के कारण बदली प्रक्रिया वाली लाइनें बेहद छोटी रहीं। लाइनों में लगे वृद्धों को कई बार तो थककर बैठते देखा गया। कुछ लोग अपने परिवार के वृद्धों को गोद में अथवा अन्य साधनों से लेकर बैंक पहुंचे।

सुबह 10 बजकर 30 मिनटः मुख्यालय के स्टेशन रोड़ पर एटीएम पर लगी लाइन। इस लाइन की विशेषता रही कि कई स्कूली छात्र भी दो घंटे से अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। ग्रामोदय के छात्र रमेश कुमार ने कहा कि उसे फीस जमा करने के लिए रुपये निकालने हैं। इंटर के छात्र आशुतोष कुमार ने कहा कि उसे कोचिंग की फीस देनी है और घर में रुपये नहीं बचे हैं।
सुबह 11 बजकर 30 मिनटः मुख्यालय के इलाहाबाद बैंक में सपहा के सीनियर सिटीजन शिवसंपत को लेकर परिजन 500-500 के नोट बदलाने पहुंचे।
दोपहर- 12 बजेः मुख्यालय के स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में नोट बदलने को लेकर सीनियर सिटीजनों की लगी लाइन। जिसमें काफी देर होने के कारण भंभई के रामसनेही थकने के कारण जमीन पर ही बैठ गए।
दोपहर डेढ़ बजेः भौंरी के इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में नोट बदलाने को बैठे अरवारा के रामसजीवन ने बताया कि काफी देर से नोट बदलवाने को बैठे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। स्टाफ ने बताया कि नोट खत्म हो गए हैं।
दोपहर तीन बजेः मऊ के स्टेट बैंक आफ इंडिया में नोट बदलाने आए खंडेहा के रमदेइया प्रसाद ने बताया कि बड़ी मुश्किल से एक हजार रुपये का नोट बदला गया है, बैंक से सिक्के भी दिए गए हैं जिससे बेहद परेशानी होगी लेकिन नोट बदलने से कुछ खर्च चलाने में मदद मिलेगी।